न्यूजीलैंड भूकम्प : मरने वालों की संख्या 98 हुई
ज्ञात हो कि क्राइस्टचर्च में मंगलवार को दोपहर 12.51 बजे 6.3 तीव्रता का भूकम्प आया था, जिसके बाद शहर में भारी तबाही हुई थी।
प्रधानमंत्री जॉन की ने गुरुवार को कहा कि भूकम्प में मरने वालों की संख्या 98 तक पहुंच गई है। क्राइस्टचर्च पुलिस द्वारा कम से कम 92 शवों को शवगृह में रखा जा चुका है।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक जॉन की ने प्राइम न्यूज को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
भूकम्प के बाद से ही 226 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बुधवार से ही अब तक किसी को मलबे से जिंदा नहीं बचाया जा सका है।
कैंटरबरी जिला कमांडर अधीक्षक डेव क्लिफ ने कहा कि बचाव दल की ओर से जीवितों को तलाशने पर ध्यान दिया जा रहा है। जीवितों को तलाशने में खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। किसी भी जीवित व्यक्ति को तलाश करने की हर मुमकिन कोशिश की जाएगी।
पुलिस अलग-अलग जगहों पर इमारतों के मलबे में दबे लोगों को तलाशने में जुटी हुई है।
केंटरबरी टीवी (सीटीवी) इमारत के 122 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिसमें इस इमारत में चलने वाले किंग्स एजुकेशन लिमिटेड के 80 से अधिक छात्र भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सीटीवी इमारत में कई जीवित नहीं बचा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि 164 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें अधिकांश लोगों की हालत गम्भीर है। 431 लोगों का इलाज आपातकालीन कक्ष में किया जा रहा है। लगभग 2,000 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
उधर, सरकार भूकम्प के बाद आर्थिक नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री ने इस सम्भावना से इंकार नहीं किया है कि 12 अरब डॉलर की सम्पत्ति का नुकसान हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड












Click it and Unblock the Notifications