काले धन के मुद्दे पर विपक्ष के साथ है सरकार: प्रधानमंत्री (लीड-1)
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश किए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, "हम विपक्ष की इस बात से सहमत हैं कि विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए।"
उन्होंने कहा, "हम इस खराबी को दूर करके व्यवस्था को स्वच्छ बनाना चाहते हैं। काले धन का संग्रह पिछले चार या पांच साल में नहीं हुआ है बल्कि यह एक पुरानी समस्या है।"
उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर सभी विपक्षी दलों के साथ है और काले धन की समस्या से निपटने के लिए उनकी मदद लेना चाहती है।
उन्होंने कहा, "सभी रचनात्मक सुझावों पर विचार किया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "यह मुद्दा सदन को बांटने के लिए नहीं है। सभी पार्टियों को एक साथ मिलकर इस मसले का हल निकालना चाहिए।"
सरकार ने इस महीने की शुरुआत में सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया था कि सरकार मुकदमा शुरू होने पर विदेशी बैंकों में काला धन रखने वाले लोगों के नामों का खुलासा करेगी।
सरकार ने यह आश्वासन सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी द्वारा दायर की गई उस याचिका की सुनवाई के दौरान दिया था जिसमें न्यायालय से काला धन वापस लाने के लिए उठाए गए कदमों का खुलासा करने की मांग की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications