खाद्य महंगाई दर बढ़कर 11.49 फीसदी
उधर थोक मूल्य पर आधारित सलाना महंगाई दर जनवरी में 8.23 फीसदी थी, जबकि यह दिसम्बर 2010 में यह दर 8.43 फीसदी थी।
महंगाई दर के बारे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोक सभा में कहा कि खाद्य महंगाई की दर में गिरावट आएगी और मार्च अंत तक समग्र महंगाई दर घटकर सात फीसदी स्तर पर आ जाएगी।
गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 12 फरवरी को समाप्त सप्ताह में प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर 15.77 फीसदी दर्ज की गई, जो पिछले सप्ताह 14.59 फीसदी थी।
इस सप्ताह ईंधन मूल्य सचकांक बढ़कर 12.14 फीसदी पर पहुंच गया, जो पिछले सप्ताह 11.92 फीसदी पर था।
खाद्य महंगाई सूचकांक में आने वाली वस्तुओं की कीमतों में होने वाला सलाना उतार-चढ़ाव इस प्रकार है-
प्याज : 6.55 फीसदी
सब्जी : 15.89 फीसदी
फल : 13.13 फीसदी
आलू : (-)9.72 फीसदी
दूध : 16.99 फीसदी
अंडा, मांस, मछल्ली : 14.79 फीसदी
अनाज : 2.07 फीसदी
चावल : 1.65 फीसदी
गेहूं : (-)1.01 फीसदी
दाल : (-)5.62 फीसदी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications