मार्च तक 7 प्रतिशत से नीचे आ जाएगी महंगाई: प्रधानमंत्री (लीड-1)
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, "महंगाई पिछले 18 महीनों से समस्या बनी हुई है। हम इस पर नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष के अंत तक महंगाई दर सात प्रतिशत से नीचे आ जाएगी. मुझे उम्मीद है खाद्य महंगाई दर में भी कमी आएगी.. मेरा मानना है कि हालात में सुधार होगा।"
उन्होंने कहा कि सरकार खाद्य सुरक्षा विधेयक संसद में जल्द से जल्द पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है इससे बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा, "हम अनाजों की कीमतों पर नियंत्रण कर सकते हैं और अनाजों की कीमतें नियंत्रित रही हैं। हमें विकास की प्रकिया को बाधित किए बिना महंगाई पर नियंत्रण करना होगा। कृषि क्षेत्र में निवेश और उत्पादकता बढ़ाकर महंगाई पर नियंत्रण किया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications