मप्र में सरकार ने घाटे का बजट पेश किया
भोपाल, 24 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2011-12 में घाटे का बजट पेश किया है। राज्य के वित्त मंत्री ने बजट में कुल 7,981 करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा दिखाया है।
राघवजी ने गुरुवार को कुल 65,845 करोड़ रुपये का बजट विधानसभा में पेश किया। इस बार के बजट में अधोसंरचना विकास, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली सहित अन्य क्षेत्रों में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक राशि का प्रावधान किया गया है।
बजट में पेट्रोलियम पदार्थ सहित रसोई गैस पर राज्य सरकार की ओर से आरोपित करों में किसी तरह की कमी का ऐलान नहीं किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राघवजी ने आठवीं बार बजट पेश किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications