इसरो के शैक्षिक कार्यक्रम बंद, पढ़ाई चौपट

ISRO
बेंगलुरू/तिरूवनंतपुरम। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को उसके जमीनी उपकरणों में अज्ञात गड़बड़ी के कारण कई राज्यों में अपने लोकप्रिय शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण रोक देना पड़ा है। इसके परिणामस्वरूप लाखों छात्र प्रभावित हो रहे हैं।

केरल शिक्षा विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "ऐसा पहली बार हुआ है कि हमें तीन फरवरी से तीन सप्ताह के लिए अपनी शैक्षिक कक्षाएं बंद करनी पड़ीं। इससे राज्यभर के 12,000 स्कूलों में करीब 60 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं।"

इसरो ने 12 फरवरी को एक नोटिस में केरल शिक्षा विभाग को निर्देश देकर 17 घंटे की शैक्षिक कक्षाओं का प्रसारण शुक्रवार तक रोकने के लिए कहा था। इनसैट 4सीआर संचार उपग्रह के चैनल 12 में गड़बड़ी आने के कारण ऐसा कहा गया था।

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, असम और जम्मू एवं कश्मीर में भी इसरो के शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण प्रभावित रहा। उपग्रह संचार एवं नेविगेशन कार्यक्रम (एससीएनपी) से जुड़े एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया, "पृथ्वी पर लगे उपकरणों में गड़बड़ी के कारण हम कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए सिग्नल नहीं भेज पा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हम गड़बड़ी को पहचानने और अगले तीन-चार दिनों में उसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चैनल का प्रसारण दोबारा शुरू हो सके।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+