भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद

उन्होंने कहा, "बालिहाल सेक्टर में सड़क पर फिसलन होने और अन्य स्थानों पर भूस्खलन की वजह से गुरुवार को राजमार्ग पर परिवहन रोक दिया गया।"
वाडू ने कहा, "राजमार्ग को दोबारा शुरू करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं लेकिन श्रीनगर व जम्मू के लिए यात्रा शुरू करने वाले लोग पहले यातायात नियंत्रण कक्ष से अवश्य सम्पर्क करें।"
करीब 300 किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग सालभर कश्मीर घाटी को शेष देश से जोड़ने वाली अकेली सड़क है। एक अन्य मार्ग लेह, लद्दाख से रोहतांग दर्रे से होता हुआ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली के जरिए शेष देश से जुड़ता है। भारी हिमपात के दिनों में यह मार्ग बंद हो जाता है। स्थानीय मौसम विज्ञान कार्यालय ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण घाटी में बारिश व हिमपात का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आगामी एक मार्च तक यही स्थिति रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications