एमपी के मुख्यमंत्री 100 दिन से ज्यादा रहे हवाओं में!

सरकार की ओर से जारी किए आंकड़ों में बताया गया है कि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा राज्य विमानन विभाग के वायुयान व हेलीकाप्टर से राज्य के भीतर और बाहर की गई यात्राओं पर कुल 7 करोड़ 75 लाख से ज्यादा का खर्च आया तो निजी विमान से उन्होंने 2 करोड़ 28 लाख तथा हेलीकॉप्टर से 5 करोड़ 62 लाख रुपए की यात्रा की।
विधानसभा में बुधवार को प्रतिपक्ष कांग्रेस के कार्यकारी नेता के सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि चौहान ने सबसे ज्यादा 708 घंटे की यात्रा 2008 में की। इसके अलावा शेष चार साल में 350 घंटों से ज्यादा की हवाई यात्रा की। इस तरह देखा जाए तो चौहान ने हर रोज औसतन एक घंटे की हवाई यात्रा की।
चौहान की यात्राओं पर 5 साल में लगभग 16 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इससे एक बात साफ हो जाती है कि सिर्फ यात्राओं पर ही तीन करोड़ रुपए प्रति वर्ष का व्यय आया है, यानी प्रतिदिन लगभग एक लाख रुपए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications