न्यूजीलैंड भूकम्प : अभी भी लापता है 300 लोग, 75 शव बरामद
राहत और बचाव अभियान के अधिकारियों ने कहा है कि मलबे में अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अभी तक 120 से अधिक लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है। राहत और बचाव अभियान उन 10 भवनों के आसपास केंद्रित कर दिया गया है जहां करीब 100 लोगों के फंसे होने की आशंका है। न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहरों में शामिल क्राइस्टचर्च में यह दूसरा सबसे बुरा भूकम्प है। रिक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 6.3 मापी गई।
क्लिक करें : क्रिकेट विश्वकप 2011 का पेज
मीडिया की रिपोर्टों में बताया गया कि भूकम्प से क्राइस्टचर्च में भारी तबाही हुई है। यहां की सभी इमारतें गिर गई हैं, पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप फट गई हैं। जगह-जगह बिजली के खंभे उखड़ गए और सड़कों में दरारें पड़ गईं। एक टेलीविजन रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि भूकम्प से मरने वालों की संख्या 300 से अधिक हो सकती है।
समाचार चैनलों की रिपोर्टो में जमींदोज हुईं कई इमारतों की तस्वीरें दिखाई गईं। भूकम्प के झटके मंगलवार को दिन में 12.51 बजे महसूस किए गए। इस समय शहर में भारी संख्या में दुकानदार, कर्मचारी और स्कूली छात्र दोपहर के भोजन के लिए जुटे थे। प्रधानमंत्री जॉन की ने आगाह किया है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। आपदा के बाद क्राइस्टचर्च पहुंचे प्रधानमंत्री ने 'वन न्यूज' वेबसाइट से कहा कि यह भूकम्प देश के इतिहास में 'काला दिन' साबित होगा।













Click it and Unblock the Notifications