न इस्तीफा दूंगा, न देश छोड़ूंगा : गद्दाफी (लीड-1)
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक गत 14 फरवरी से शुरू हुए प्रदर्शनों के बाद गद्दाफी ने अपने पहले महत्वपूर्ण सम्बोधन में कहा कि पूरी दुनिया लीबिया की तरफ देख रही है और प्रदर्शनकारी 'शैतान की सेवा' कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह देश छोड़कर नहीं जाएंगे और 'एक शहीद के रूप में अपने प्राण त्यागेंगे।'
मानवाधिकार समूहों के मुताबिक प्रदर्शनों के बाद शुरू हुई हिंसा में अब तक करीब 300 लोग मारे गए हैं।
नाराज गद्दाफी ने कहा कि उन्होंने लीबिया को गौरव प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई आधिकारिक पद नहीं हैं जिससे वह इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि वह देश के प्रमुख बने रहेंगे।
उन्होंने देश में अशांति के लिए 'कायरों और गद्दारों' को जिम्मेदार ठहराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications