उत्तराखण्ड में दोहरे हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश
देहरादून। देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में पिछले दिनों हुए दोहरे हत्याकांड से आक्रोशित विभिन्न संगठनों के सैकड़ों लोग मंगलवार को सड़कों पर उतर आए। उनकी मांग थी कि हत्यारोपी पर रासुका लगाई जाए और उसे फांसी की सजा दी जाए।
पिछले 10 फरवरी को सेलाकुई में एक शोरूम मालिक संजय गुलेरिया और उनकी रिसेप्शनिस्ट ललिता की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के आरोपी शहजाद को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा बना हुआ था।
मंगलवार को गोरखा सुधार सभा, हिन्दू जागरण मंच, हिमजन कल्याण सभा और कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित सैकडों लोग सड़कों पर उतर आएं।
हिमजन कल्याण सभा अध्यक्ष कैप्टन शिवराम, गोरखा कल्याण समिति के मन प्रसाद पुन और हिन्दू जागरण मंच के मुकेश आनंद ने कहा कि हत्यारोपी पर रासुका के साथ ही फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने तीन दिन के अंदर कार्रवाई न होने पर शुक्रवार से उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications