500 भारतीय कामगारों को कानूनी लड़ाई में मिला सहयोग

वाशिंगटन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (एसीएलयू) ने भारत से लाए गए 500 से अधिक अतिथि कामगारों पर दायर कानूनी मुकदमा में उनका साथ दिया है। वर्ष 2005 में आए तूफान कैटरीना के बाद एक अमेरिकी कम्पनी ने इन कामगारों को अमेरिकी शिपयार्ड में काम करने के लिए लायी थी।

गैर लाभकारी संगठन ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के एच-2बी अतिथि कामगार कार्यक्रम के तहत इन कामगारों को मानव तस्करी के माध्यम से लाया गया है।

इन्हें अमेरिका का स्थायी नागरिक बनाने का झांसा दिया गया और यहां आने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।

एसीएलयू ने आरोप लगाया कि कम्पनी 'सिग्नल इंटरनेशनल' द्वारा नियुक्त एजेंटों ने अतिथि कामगारों का पासपोर्ट और वीसा रख लिया है और उन्हें नियुक्ति, आव्रजन एवं यात्रा के नाम पर अत्यधिक शुल्क का भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

एसीएलयू ने अपने बयान में कहा कि एजेंटों ने उन्हें धमकाया है कि यदि वे सिग्नल कम्पनी की अतिथि कामगार वीजा के तहत काम नहीं करेंगे तो उन्हें गम्भीर कानूनी एवं शारीरिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

एसीएलयू ने संघीय सरकार पर इन कामगारों के अधिकारों की सुरक्षा करने में असफल होने का आरोप लगाया है।

सिग्नल कम्पनी का मिसिसिपी, टेक्सास तथा अलबामा में जहाज निर्माण का काम होता है। इसके अलवा यह कम्पनी कई प्रमुख बहुराष्ट्रीय कम्पनियों से भी अपना काम कराती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+