लीबिया से नागरिकों को लाने के लिए ब्रिटेन विमान भेजेगा
लंदन। लीबिया में फंसे 500 ब्रिटिश नागरिकों को वापस लाने के लिए ब्रिटेन जल्द ही चार्टर विमान भेजने के अलावा नौसेना का युद्ध पोत लीबिया के करीब स्थित अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा में भेजेगा। ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग ने कहा कि चार्टर विमान अगले 48 घंटों में रवाना होगा इसमें मंत्रालय के अधिकारियों का त्वरित तैनाती दस्ता मौजूद रहेगा।
हेग ने कहा कि लीबिया में मौजूद ब्रिटिश नागरिकों की मदद के लिए नौसेना का एचएमएस कम्बरलैंड युद्ध पोत पूर्वी भूमध्य सागर में अपनी पूर्वकालीन स्थिति में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा ब्रिटिश नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार हवाई यातायात सेवा कम्पनियों के साथ मिलकर काम कर रही है।
हेग ने कहा, "लीबिया छोड़ने की इच्छा रखने वाले ब्रिटिश नागरिकों को इस सप्ताह काफी परेशानी झेलनी पड़ी है।"
तत्काल कोई उड़ान सेवा उपलब्ध नहीं होने से अभी भी कई ब्रिटिश नागरिक त्रिपोली हवाईअड्डे पर फंसे हुए हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को ब्रिटिश एयरवेज की त्रिपोली के लिए वापसी उड़ान लीबिया में खराब हालातों के कारण रद्द कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications