लीबिया संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक
संयुक्त राष्ट्र में लीबिया के स्थाई मिशन द्वारा मांग किए जाने पर यह बैठक आयोजित की गई। बैठक दोपहर 3.20 बजे शुरू हुई।
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मार्टिन नेर्सिकी ने पत्रकारों से कहा, "संयुक्त राष्ट्र में लीबिया के स्थाई मिशन की मांग पर सुरक्षा परिषद ने सुबह इस मामले पर विचार-विमर्श किया। परिषद के सदस्य अफ्रीका में शांति और सुरक्षा विषय पर दोपहर तीन बजे बैठक आयोजित करने पर सहमत हुए।"
इससे पहले मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में लीबिया के स्थाई प्रतिनिधि मोहम्मद शलगाम ने पत्रकारों से कहा कि यहां वह लीबिया के प्रतिनिधि हैं और वह परिषद की बैठक में बोलेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ से शलगाम ने कहा कि बैठक के बाद सुरक्षा परिषद द्वारा बयान जारी किए जाने की उम्मीद है। यह बयान संयुक्त राष्ट्र का दस्तावेज नहीं होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications