खाड़ी देशों के शेयर बाजार लुढ़के
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इन देशों के शेयर बाजारों में यह गिरावट कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद दर्ज की गई है जबकि आमतौर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने पर इन बाजारों में मजबूती दर्ज की जाती है।
बहरीन में मंगलवार को राजनीतिक संकट समाप्त हो गया लेकिन लीबिया में हालात बदतर हो गए हैं।
कतर के स्थानीय शेयर बाजार क्यूई का प्रमुख सूचकांक सबसे ज्यादा 3.57 प्रतिशत गिरकर 8,185.24 अंक पर पहुंच गया। निवेशकों ने वित्तीय और रियल एस्टेट क्षेत्र में भारी बिकवाली की।
दुबई के स्थानीय शेयर बाजार डीएफएम का प्रमुख सूचकांक डीएफएम जनरल 2.44 प्रतिशत गिरकर 1,479.41 अंक पर पहुंच गया।
अबूधाबी का एडीएक्स सूचकांक 1.58 प्रतिशत गिरकर 2,578.79 अंक पर पहुंच गया। कुवैत के केएई बाजार में भी 0.13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications