स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच के लिए जेपीसी गठन की तैयारी पूरी

Parliament House
नई दिल्ली। सरकार ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के गठन की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। समिति में अध्यक्ष के अलावा 29 सदस्य होंगे। इनमें से 20 लोकसभा के और 10 राज्यसभा से होंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि समिति के गठन के लिए सरकार गुरुवार को लोकसभा में प्रस्ताव लाएगी।

समिति के कुल 30 सदस्यों में से कांग्रेस के आठ लोकसभा से और तीन राज्यसभा से होंगेा। भारतीय जनता पार्टी के चार सदस्य लोकसभा से होंगे, जबकि दो राज्यसभा से होंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि पार्टी लोकसभा और राज्यसभा की कुल छह में से एक सीट शिवसेना को देगी।

जनता दल (युनाइटेड) का एक-एक सदस्य लोकसभा और राज्यसभा से होंगे। बहुजन समाज पार्टी की ओर से एक-एक सदस्य लोकसभा और राज्यसभा से होगा। समिति में वामपंथी पार्टियों के दो सदस्य होंगे जिनमें से एक लोकसभा और दूसरा राज्यसभा से होगा।

समिति में बीजू जनता दल का एक सदस्य लोकसभा से होगा। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम का एक सदस्य लोकसभा और दूसरा राज्यसभा से होगा। तृणमूल कांग्रेस का एक लोकसभा सदस्य समिति में शामिल होगा। ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कड़गम का भी एक लोकसभा सदस्य समिति में शामिल होगा। समिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का भी एक राज्यसभा सदस्य शामिल होगा। समाजवादी पार्टी की ओर से लोकसभा का एक सदस्य समिति में शामिल होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+