मिस्र की यात्रा पर जाएंगे रड
अपनी यात्रा के दौरान रड मिस्र की जरूरतों पर सलाह मशविरा करने के लिए अंतरिम सरकार में अपने समकक्ष अहमद अबुल घेइत और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।
समाचार पत्र 'द सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने रड के हवाले से मंगलवार को बताया, "हमने मिस्र की सहायता के लिए प्रावधान किया है लेकिन इसके भविष्य के बारे में हमें जानकारी नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने मिस्र की नेताओं के साथ वार्ता नहीं की है।"
रड ने यह भी कहा कि मिस्र में एक स्थायी लोकतंत्र सुनिश्चित कराना आस्ट्रेलिया की सुरक्षा एवं आर्थिक हित में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications