बाली के प्रतिनिधिमंडल ने की निशंक से मुलाकात
देहरादून, 22 फरवरी (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के बाली से आए प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को उत्तराखण्ड के आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व तथा धार्मिक व पौराणिक स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
निशंक ने कहा, "इंडोनेशिया के राजदूत ने पिछले दिनों उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान यहां मंदिर निर्माण के लिए उत्तराखण्ड सरकार से जमीन देने की पेशकश की थी। मैंने फोन पर राज्य के संस्कृति निदेशक से भूमि की बावत प्रगति रिपोर्ट मांगी तथा इस पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।"
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे बाली इंडिया फउंडेशन के अध्यक्ष डॉ़ सोमवीर ने बताया कि बाली शहर में प्रतिवर्ष योग का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह आयोजित होता है, जो इस बार भारत में हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल में प्रो़ आनट होर्नबैचर, प्रो़ न्योमन सीरथा, डॉ़ वायान सुवेच्या, सुआम्बा, युलीआना, बाली के गवर्नर के प्राथमिक सलाहकार कटोत नंग्सताबा, प्रेमवती, डॉ़ आन्द्रीयानी, देवा प्रतु चिंतिआदन्याना, आचार्य आशुतोष, आचार्य लक्ष्मी नारायण जोशी सहित कई सदस्य शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications