प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की JPC की औपचारिक घोषणा
नई दिल्ली। आखिरकार विपक्ष का शोर काम आया और सरकार ने विपक्ष के आगे घुटने टेक दिये है। जैसे की खबर आ रही थी कि सरकार जेपीसी पर मान गई है, इस बात पर मुहर मंगलवार को उस समय लग गई जिस समय पीएम मनमोहन सिंह ने संसद में जेपीसी के गठन की घोषणा दी। और स्पीकर से कहा कि वो जेपीसी का गठन करें।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार पिछले सप्ताह जेपीसी गठन की विपक्ष की मांग पर सहमत हो गई थी। जेपीसी गठन की विपक्ष की मांग को लेकर संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया था।













Click it and Unblock the Notifications