कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी मीरा कुमार
देहरादून, 21 फरवरी (आईएएनएस)। हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार इस बार मुख्य अतिथि होंगी। दीक्षांत समारोह पांच मार्च को होगा।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव ए.के. चोपड़ा ने सोमवार को बताया कि इस बार के दीक्षांत समारोह में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार मुख्य अतिथि होंगी। इसके लिए उन्होंने अपनी स्वीकृति दे दी है।
उन्होंने बताया कि मीरा दीक्षांत समारोह में छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष डॉ योगानंद शास्त्री भी उपस्थित रहेंगे। इस बार के दीक्षांत समारोह में 500 से अधिक छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications