उमा भारती के भाई ने लिया संन्यास
संन्यास लेने के साथ स्वामी लोधी का नामकरण भी किया गया। अब उन्हें विशुद्धानंद महाराज के नाम से पुकारा जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह समाज में जागृति लाने का काम करेंगे, लेकिन न तो चुनाव लड़ेंगे और न ही किसी दल का समर्थन करेंगे।
स्वामी लोधी को संन्यास की दीक्षा दिलाने के लिए आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में वैदिक रीति के साथ हवन-पूजन कराया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्म गुरु भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications