मुबारक के परिवार की संपत्ति जब्त
काहिरा। मिस्र के महान्यायवादी ने पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक और उनकी पत्नी सुजैन तथा उनके बेटे गमाल और आला की सम्पत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। मुबारक को 18 दिनों तक चले राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के बाद 11 फरवरी को पद छोड़ना पड़ा था। समझा जाता है कि लगभग 30 वर्षो से सत्ता पर काबिज मुबारक ने अपने और परिवार के सदस्यों के नाम अकूत धन जमा किया है।
खबरों के मुताबिक लंदन, न्यूयॉर्क और लॉस एंजेलिस में सम्पत्ति सहित मुबारक की कुल सम्पत्ति 40 अरब डॉलर से अधिक है।मुबारक की पत्नी सुजैन तथा उनके बेटे आला की सम्पत्ति जब्त करने का आदेश भी दिया गया है।समझा जाता है कि मुबारक के खाते स्विट्जरलैंड के बैंकों में भी हैं। उनकी सम्पत्ति जब्त करने की घोषणा उनके इस्तीफे के कुछ घंटों बाद ही की गई थी।
हाल के हफ्तों में मिस्र की सैन्य सरकार ने पूर्व मंत्रियों और एडीपी नेताओं की सम्पत्ति भी जब्त की है। इनमें से कई भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications