उर्दू डिग्रीधारक पानी टंकी पर चढ़े, लाठीचार्ज में कई घायल (लीड-1)
करीब 100 से ज्यादा की संख्या में जमा हुए मौअल्लिम-ए-उर्दू डिग्रीधारक बीटीसी के समकक्ष अपनी डिग्री को मान्यता देने, मुख्यमंत्री से मुलाकात करने और प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति करने की मांग को लेकर विधानसभा के सामने सरकार विरोधी नारे लगाकर प्रदशर्न कर रहे थे।
पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों में 3 महिलाओं सहित छह डिग्रीधारक विधानसभा के पास दारुलशफा कॉलोनी की पानी की टंकी की पर चढ़ गए और धमकी दी कि जब तक राज्य सरकार उनकी मांगे नहीं मानेगी तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे।
पुलिस ने टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक नीचे उतारकर उन्हें वहां से तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
लखनऊ के जिलाधिकारी अनिल कुमार सागर ने संवाददाताओं से कहा, "हमने टंकी पर चढ़े प्रदशर्नकारियों को उतारने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने..मजबूरन उन्हें बलपूर्वक नीचे उतारना पड़ा.टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर तत्काल शासनादेश जारी करने की मांग कर रहे थे।"
पुलिस अधिकारियों को कहना है कि प्रदर्शनकारी हिंसक बर्ताव करने पर उतारू हो गये थे इसिलए मजबूरन बल का प्रयोग करना पड़ा हालांकि उन्होंने दावा किया कि घटना में किसी प्रदशर्नकारी को गंभीर चोट नहीं आई है। फिलहाल स्थिति काबू में है।
जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक प्रदशर्नकारियों के नुमाइंदों से बातचीत के प्रयास किये जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications