बिहार में पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
पंचायती राज विभाग के एक अधिकारी के अनुसार सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी से प्रथम चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी।
इधर, राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए चुनाव प्रेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 127 अधिकारियों को प्रेक्षक बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले पंचायत चुनाव की तुलना में इस बार 21 पंचायतें कम होंगी। पिछले चुनाव में 8,463 पंचायतों में चुनाव हुआ था।
निर्वाचन आयोग दो लाख से अधिक पदों के लिए होने वाले इस चुनाव को षांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में है।
राज्य सरकार ने पहले ही पंचायत चुनाव पार्टी आधार पर नहीं कराने की घोषणा कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 में ही राज्य में पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिषत सीट आरक्षित कर दिये गये हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications