कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में उठाया तेलंगाना मुद्दा

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के कांग्रेस सांसदों के एक समूह ने मंगलवार को पृथक तेलंगाना राज्य का मुद्दा लोकसभा में उठाया, जिससे पार्टी नेतृत्व के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्रश्नकाल के तुरंत बाद पोन्नम प्रभाकर, एम.जगन्नाथ एवं जी. विवेकानंद सहित अन्य सांसद अपनी सीट से उठ गए और तेलंगाना मुद्दे को लेकर शोर मचाने लगे।

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का ध्यान आकर्षित करने के लिए वे 20 मिनट से अधिक समय तक खड़े रहे। वे तब तक शांत नहीं हुए जब तक केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम और संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी. नारायणसामी ने उनसे बैठने का आग्रह नहीं किया।

नारायणसामी सदन में इस मुद्दे के सम्बंध में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कुछ कहते देखे गए।

यहां तक कि जब शून्यकाल की कार्यवाही चल रही थी, सदन में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने भी तेलंगाना की मांग का यह कहकर समर्थन किया कि यह 'न्यायसंगत' है।

उन्होंने कहा, "सरकार यदि नए राज्य के गठन के लिए विधेयक लाती है तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद में उसे पारित कराने में मदद करने को तैयार है।" लेकिन सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर किसी ने कुछ नहीं कहा।

कांग्रेस सांसद अपनी सीट पर तब लौटे, जब मीरा कुमार ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस सम्बंध में वे नोटिस दें तो वह लोकसभा में इस मुद्दे को उठाने की अनुमति देंगी।

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना क्षेत्र के कुछ सांसदों ने सोमवार को भी लोकसभा एवं राज्यसभा के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के अभिभाषण के तुरंत बाद पृथ्क राज्य के समर्थन में नारे लगाए थे। उन्होंने अपनी मांग के समर्थन में तख्तियां भी दिखाईं और 'जय तेलंगाना' तथा 'हम तेलंगाना चाहते हैं' के नारे लगाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+