लीबिया संकट : नागरिकों के लिए मिस्र और फ्रांस ने विमान भेजे
काहिरा, 22 फरवरी (आईएएनएस)। लीबिया की राजधानी त्रिपोली के कई भागों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर लड़ाकू विमानों से बम गिराए जाने के बाद फ्रांस और मिस्र ने अपने नागरिकों को वहां से निकालने के लिए मंगलवार को अपनी सेनाओं के विमानों को वहां भेज दिया।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक मिस्र के विदेश मंत्री अहमद अबूल घेइत ने मंगलवार को कहा कि मिस्र के नागरिकों को वहां से निकालने के लिए लीबिया के अधिकारियों ने मिस्र के दो लड़ाकू विमानों को वहां उतरने की अनुमति दी।
फ्रांस ने भी लीबिया में मौजूद अपने नागरिकों और विशेषज्ञों को वहां से निकालने के लिए अपने तीन युद्धक विमानों को वहां भेजा है।
विदेश मंत्री मिशेल एलियट मैरिहास ने एक बयान में कहा कि त्रिपोली भेजे गए विमान फ्रांस के नागरिकों को स्वदेश लाएंगे क्योंकि लीबिया में उनकी मौजूदगी की 'कोई जरूरत नहीं' है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications