संसद में लौट आई शांति
ससद में आगे भी शांति कायम रहना तय है, क्योंकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सुबह कार्यवाही शुरू होते ही यह घोषणा कर दी कि सरकार 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में अनियमितता की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन करेगी।
मनमोहन सिंह ने यह बात इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के अभिभाषण के साथ शुरू हुए बजट सत्र में जुटे सांसदों के बीच भी कही थी।
प्रधानमंत्री ने विपक्ष को आश्वस्त करने के लिए लोकसभा में यह बायान प्रश्नकाल से पहले ही दिया, ताकि फिर से कोलाहल भरा वैसा दृश्य उपस्थित न हो, जैसा कि पिछले वर्ष नवम्बर-दिसम्बर में शीतकालीन सत्र के दौरान हुआ था।
शीतकालीन सत्र में प्रतिदिन हुए हंगामे के विपरीत मंगलवार को संसद में जैसी शांति रही, वैसी पहले कभी नहीं देखी गई। दोनों सदनों की कार्यवाही सामान्य ढंग से चली।
दोनों सदनों में प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही शांतिपूर्वक चली। राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस बुधवार को तय है।
संसद के दोनों सदनों में शीतकालीन सत्र के विपरीत मंगलवार के लिए तय आवश्यक कार्यो के निष्पादन के बाद कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications