धारचूला में शिव महोत्सव 26 फरवरी से
कैलाश मानसरोवर यात्रा का आधार शिविर पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला में होगा। पांच दिवसीय शिविर के आयोजन के लिए द एशियन एकेडमी की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही है।
महोत्सव के आयोजक ध्रुव सिंह कैंतुरा ने मंगलवार को बताया कि धारचूला कैलाश मानसरोवर यात्रा का आधार शिविर है और इस पूरी भूमि पर भगवान शिव का वास है। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को धार्मिक परंपराओं से अवगत कराना है।
उन्होंने बताया कि शिव महोत्सव काली और धौली नदी के संगम स्थल तवाघाट में होगा और यह आयोजन 26 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चलेगा। आयोजन के लिए देश भर से साधु संत पिथौरागढ पहुंचने लगे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications