रैनबैक्सी के शुद्ध मुनाफे में 405 फीसदी वृद्धि
कम्पनी ने यह जानकारी शेयर बाजार को दी नियमित सूचना में दी। कम्पनी के प्रबंध निदेशक अरुण सॉने ने कहा कि कम्पनी के राजस्व में कुछ देशों में बहुत अधिक वृद्धि हुई है और उसे अमेरिका में पहले पेटेंट पंजीकरण कराने (फर्स्ट-टू-फाइल) के अवसरों का लाभ मिला है।
आलोच्य अवधि में कम्पनी की कुल आमदनी 17.45 फीसदी बढ़कर 9,380.95 करोड़ रुपये रही।
भारत में कम्पनी की बिक्री 1,925.83 करोड़ रुपये की रही, जो पिछले साल की बिक्री से 13.52 फीसदी अधिक है।
विदेश में कम्पनी की बिक्री इस अवधि में 6,624.83 करोड़ रुपये की रही, जो पिछले साल के मुकाबले 17.30 फीसदी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications