यमन में सरकार समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, 10 घायल
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक यह हिंसक झड़प उस समय हुई जब सना विश्वविद्यालय के बाहर जमा सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर सैकड़ों की संख्या सरकार समर्थकों ने उन पर बंदूकों, खंजर और लाठियों से हमला कर दिया।
इस पर गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सरकार समर्थकों को ले जाने वाली कार को आग के हवाले कर दिया।
समाचार एजेंसी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्रदर्शनकारी 33 वर्षो से सत्ता में काबिज राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह के शासन की अंत की मांग कर रहे हैं जबकि सालेह ने मंगलवार को घोषणा की कि 'वह चुनाव में हारने के बाद ही सत्ता छोड़ेंगे।'
इस हिंसक झड़प के बावजूद सना विश्वविद्यालय के बाहर सरकार विरोधी लोगों की भारी भीडड जमा है। लगभग 7000 लोग, जिनमें अधिकांश छात्र हैं, मंगलवार को भी 'जाओ.जाओ' का नारा लगाते देखे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications