भारत-दक्षिण कोरिया द्विपक्षीय व्यापार करेंगे दोगुना
दक्षिण कोरिया के नॉलेज इकॉनमी पार्क के उप मंत्री युंग जून से मुलाकात के बाद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि 2009-10 में आपसी व्यापार 11.99 अरब डॉलर था, जिसके अगले पांच सालों में बढ़कर दोगुना हो जाने की उम्मीद है।
दोनों देशों ने अगस्त 2009 में समग्र आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) पर हस्ताक्षर किया है, जो 1 जनवरी 2010 से लागू हुआ।
उन्होंने कहा कि इस समझौते से जहां दक्षिण कोरिया में कारोबारी अवसर बढ़ेंगे, वहीं सॉफ्टवेयर, इंजीनियरिंग, फाइनेंस और दूरसंचार क्षेत्र में भारतीय पेशेवरों के लिए भी वहां सेवा क्षेत्र में रोजगार अवसर बढ़ेगा।
इंडो-एशियसन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications