अल-अजीजिया में छिपे हैं गद्दाफी
समाचार एजेंसी डीपीए ने अरब लीग में लीबिया के प्रतिनिधि अब्दुलमोनियेमअल-होनी के हवाले से बताया, "गद्दाफी इस समय बब अल-अजीजिया में हैं। यह क्षेत्र छह वर्ग किलोमीटर में फैला है।
ज्ञात हो कि गद्दाफी के शासन में प्रदर्शनकारियों को जिस तरह से कुचला गया है उसके विरोध में अब्दुलमोनियेमअल-होनी ने इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने बताया, "इस ठिकाने के अलावा गद्दाफी और उनके अनुयायियों के नियंत्रण में केवल दो और छिपने के स्थान हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications