एयरसेल 2जी उपभोक्ताओं को लुभाएगी
कम्पनी ने मंगलवार को अपनी 3जी सेवा शुरू की। कम्पनी के मुख्य संचालन अधिकारी गुरदीप सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि कम्पनी युवा वर्ग को इस सेवा के लिए लक्षित कर रही है।
कम्पनी ने कहा कि 13 सर्किल में मौजूदगी बढ़ाने के लिए वह 45,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कम्पनी में मलेशिया की कम्पनी मैक्सिस कम्युनिकेशंस और अपोलो हॉस्पीटल्स की 74:26 की हिस्सेदारी है।
सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2जी सेवा का इस्तेमाल करने वाले उनके 35 फीसदी ग्राहक 3जी सेवा ले लेंगे।
पिछले साल एयरसेल की उपभोक्ता संख्या बढ़कर पांच करोड़ को पार कर गई।
कम्पनी ने 6,499 करोड़ रुपये में 13 सर्किलों में 3जी स्पेक्ट्रम के लिए लाइसेंस हासिल किया है।
इंडो-एशियसन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications