लीबिया से भारतीयों को निकाले सरकार : भाजपा
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय जौली ने मंगलवार को सरकार से अनुरोध किया कि वह अशांति के दौर से गुजर रहे लीबिया में मौजूद करीब 18,000 भारतीयों को तुरंत वहां से निकाले।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे एक पत्र में जौली ने कहा कि सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सामना कर रहे सभी अरब देशों में मौजूद भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
भाजपा की विदेश इकाई को देखने वाले जौली ने कहा कि लीबिया से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए एयर इंडिया को त्रिपोली में विशेष विमानों को भेजना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि लीबिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी कर्नल मुअम्मार गद्दाफी को सत्ता से बेदखल करने के लिए कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि सेना प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपट रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications