रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कश्मीर में 3जी सेवा शुरू की
कम्पनी ने कश्मीर में 3जी सेवा की शुरुआत तीन जिलों श्रीनगर, बड़गाम और गंदरबल से की है। बाद में इस सेवा को कश्मीर के अन्य हिस्से में भी फैलाया जाएगा।
कम्पनी के कश्मीर मामलों के प्रभारी विवेक कुमार ने कहा कि दो महीनों में 3जी सेवा को कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी फैलाया जाएगा।
सेवा लांच करने के बाद विवेक कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि 3जी सेवा से कश्मीर घाटी के उपभोक्ता 7.2 मेगाबाइट प्रति सेकेंड की इंटरनेट गति, 110 टेलीविजन चैनल, वीडियो कांफ्रेंसिंग और मोबाइल सिनेमा का लाभ उठा सकेंगे।
इंडो-एशियसन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications