आईसीसी ने भूकम्प पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोगार्ट ने कहा कि विश्व कप के दौरान इस घटना के बारे में सुनकर वह काफी दुखी हैं। लोगार्ट ने कहा, "ऐसे वक्त में हम मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त करने के साथ-साथ उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्हें काफी नुकसान हुआ है।"
आईसीसी विश्व कप आयोजकों से बात करने के बाद नागपुर में न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्व कप मुकाबले के दौरान मारे गए लोगों के प्रति मौन रखने का प्रयास करेगा।
लोगार्ट ने बताया कि उनकी न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जस्टिन वान से बात हुई है। वान ने उन्हें बताया कि इस भूकम्प के कारण न्यूजीलैंड क्रिकेट के दफ्तर को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहरों में शामिल क्राइस्टचर्च में यह दूसरा सबसे बुरा भूकम्प है। रिक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 6.3 मापी गई। मीडिया की रिपोर्टों में बताया गया कि भूकम्प से क्राइस्टचर्च में भारी तबाही हुई है।
यहां की लगभग सभी इमारतें गिर गई हैं, पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप फट गई हैं। जगह-जगह बिजली के खंभे उखड़ गए और सड़कों में दरारें पड़ गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications