लीबिया में एक भारतीय की मौत, दूसरा घायल
तिरूनेलवेल्ली के जिलाधिकारी एम. जयरमन ने मारे गए व्यक्ति की पत्नी एम. वेल्लाथाई के हवाले से मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि थालैव्यंकटई गांव का निवासी मुरुगैया (42) आवासीय शिविर में आग लगने से मारा गया।
उन्होंने बताया कि शिविर में आग गोलीबारी की वजह से लगी जबकि उसका साथी अशोक कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। मुरुगैया के मारे जानी की सूचना अशोक कुमार ने उसकी पत्नी वेल्लाथाई को रविवार को दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि लीबिया में बिजली के टावर खड़ा करने के लिए गांव के 31 लोग ह्युंडई कम्पनी के साथ हुए दो वर्ष के अनुबंध पर वहां गए थे। इनमें मुरुगैया और अशोक कुमार भी शामिल थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लीबिया की राजधानी त्रिपोली में सोमवार को करीब 61 लोग मारे गए। अमेरिकी मानवाधिकार समूह के अनुसार लीबिया में अब तक हुए प्रदर्शनों में मारे गए लोगों की संख्या 300 के ऊपर पहुंच गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications