दिल्ली को सुरक्षित बनाने के प्रयास कर रही है सरकार : चिदम्बरम
चिदम्बरम ने कहा कि विश्वस्तरीय मापदंड के मुताबिक दिल्ली में पिछले 10 सालों में अपराध की दर में कमी आई है।
उन्होंने कहा, "दिल्ली देश के अन्य शहरों की तरह सुरक्षित है और सरकार इसे और भी सुरक्षित बनाने की कोशिश कर रही है।"
राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते अपराधों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए चिदम्बरम ने कहा कि अपराध की तुलना के लिए दुनियाभर में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले मापदंड में प्रति लाख आबादी पर अपराध दर निकाली जाती है। दिल्ली में यह दर 2001 में 392.66 और 2010 में 281.34 थी।
उन्होंने कहा, "हमारे पास जो आंकड़ें हैं, वे बताते हैं कि शहर में अपराध नहीं बढ़ रहा है।"
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन में सुधार करने, नए पुलिसकर्मियों की नियुक्ति और दिल्ली की सीमा से लगे अन्य राज्यों के साथ बेहतर तालमेल से स्थिति में और भी सुधार आएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications