भाजपा ने गोधरा फैसले का स्वागत किया

भाजपा प्रवक्ता व राज्य सभा सांसद तरुण विजय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "इस फैसले से केंद्र सरकार और उन छद्म धर्मनिरपेक्षतावादियों के दुर्भावनापूर्ण इरादे उजागर हो गए हैं, जिन्होंने इस घटना में शिकार बने हिंदुओं को दोषी बताने और उन पर आत्मदाह का आरोप लगाने की कोशिश की।"

उन्होंने कहा, "हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। हम चाहते हैं कि अपराधियों को शीघ्र कठोर दंड दिया जाना चाहिए।"

भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि इस फैसले से इस घटना को पूरी तरह ढकने की कोशिश करने वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के नापाक इरादे उजागर हुए हैं।

प्रसाद ने कहा, "इससे निश्चित रूप से इस बात का आश्वासन मिला है कि कानून व न्याय मजबूत हैं। कई ऐसे तत्व थे जो इस घटना को छोटा बताने की कोशिश कर रहे थे। कई राजनेताओं ने इसका दुरुपयोग करने की कोशिश की।"

उन्होंने न्यायाधीश यू.सी. बनर्जी समिति की रिपोर्ट पर भी सवाल उठाया। इस रिपोर्ट में कोच के अंदर से आग लगने की बात कही गई थी। प्रसाद ने रिपोर्ट को झूठा करार दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+