आंध्र विधानसभा में तेलंगाना मुद्दे पर गतिरोध जारी

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के तेलंगाना विधायकों के शोर-शराबे के बीच उपाध्यक्ष नादेन्दला मनोहर को दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

उन्होंने दूसरी बार सदन स्थगित करने के बाद गतिरोध को तोड़ने का समाधान ढूंढ़ने के लिए सभी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक की।

इससे पहले जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो तेलंगाना विधायकों ने इस मुद्दे पर प्रस्ताव पारित कराने की मांग जोर-शोर से शुरू कर दी थी।

वे 17 फरवरी को विधानसभा के संयुक्त सत्र के दौरान राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन के भाषण के बीच अनैतिक व्यवहार करने पर निलम्बित किए गए पांचों विधायकों का निलम्बन वापस लिए जाने की भी मांग कर रहे थे।

टीआरएस के तीन और तेदेपा के दो विधायकों को शुक्रवार को एक सप्ताह के लिए निलम्बित कर दिया गया था। सदन में शुक्रवार और सोमवार को कोई कार्यवाही नहीं चली।

इस बीच तेलंगाना संयुक्त कार्य समिति ने तेलंगाना में 48 घंटे के बंद का आह्वान किया है। मंगलवार सुबह से बंद शुरू हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+