चिकित्सक की हत्या मामले में 2 हिरासत में
थाना प्रभारी संजीव सिंह ने मंगलवार को बताया कि चिकित्सक के शरीर पर मिले चोट के निशान से पता चलता है कि उनके गले और चेहरे पर कई बार धारदार हथियार से वार किया गया था। हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल इस सम्बंध में चिकित्सक के दो कार चालकों को हिरासत में लिया गया है।
सक्सेना चंदौली जिले के चकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे। तीन दिन पहले वह आजमगढ़ स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे थे। घटना के वक्त वह घर में अकेले थे। उनकी पत्नी और बेटी दिल्ली में थीं। सोमवार सुबह जब नौकरानी रोज की तरह घर पहुंची तो लोगों को घटना की जानकारी मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications