दिल्ली में हल्के कोहरे से उड़ानें प्रभावित
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह छाई हल्के कोहरे की चादर की वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर उड़ानें प्रभावित हुईं।एक हवाईअड्डा अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कोहर छाए होने की वजह से दो अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों सहित तीन उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा।"
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम है।वैसे जल्दी ही कोहरा छंट गया और धूप खिल गई। आद्र्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह आठ बजे दृश्यता 600 मीटर थी।
आईएमडी के मुताबिक दिन साफ रहेगा और बारिश का अनुमान नहीं है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है।दिल्ली में रविवार को 14.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस तरह इन सर्दियों में कुल 42.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications