टीवी पर नजर आए गद्दाफी
त्रिपोली। लीबियाई नेता मुअम्मार गद्दाफी ने उन अफवाहों को खारिज करते हुए मंगलवार को संक्षिप्त अवधि के लिए सरकारी टेलीविजन पर अपनी उपस्थित दर्ज कराई, जिसमें यह कहा जा रहा था कि गद्दाफी देश छोड़कर भाग गए हैं। गद्दाफी ने कहा कि वह त्रिपोली में ही हैं, न कि वेनेजुएला में।
गद्दाफी ने सरकारी टीवी पर कहा, "मैं त्रिपोली में ही हूं न कि वेनेजुएला में। आवार कुत्तों के चैनलों पर भरोसा मत कीजिए।" टीवी पर यह बताया गया था कि गद्दाफी मंगलवार को अपने घर के बाहर बोल रहे थे।ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग ने सोमवार को कहा था कि गद्दाफी वेनेजुएला चले गए हैं, हालांकि कराकस ने इससे इंकार किया था। लीबिया में जारी अशांति हिंसक रूप धारण कर चुकी है और यहां अशांति की आग में आहुति देने वालों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है।
अलजजीरा ने कहा है कि जब से विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ है तब से गद्दाफी पहली बार 22 सेकंड के लिए टीवी पर उपस्थित हुए। वह एक वैन से बाहर आए और उसके बाद उनके ऊपर एक छाता लगाया गया। गद्दाफी ने कहा, "मैं त्रिपोली के ग्रीन स्क्वे यर पर जमें युवकों से कुछ कहना चाहता था और उनके साथ देर तक रहना चाहता था, लेकिन बारिश शुरू हो गई। अल्लाह शुक्रिया, यह एक अच्छी बात है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications