गोधरा पर अदालती फैसले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पी. आर. पटेल इस मामले में साबरमती जेल परिसर में बने विशेष अदालत में फैसला सुनाएंगे।

अहमदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त सतीश वर्मा ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पार्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

शहर के पुलिसकर्मियों के अलावा राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) बल की 20 कम्पनियों को तैनात किया गया है। एआरपी की पांच अतिरिक्त कम्पनियों, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के एक कम्पनी और होम गार्ड के जवानों को शहर मैं तैनात किया गया है।

एसआरपी की एक कम्पनी साबरमती जेल में तैनात की गई है।

पुलिस महानिरीक्षक (कारागार) पी.सी.ठाकुर ने कहा कि जेल परिसर में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के पार्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि अदालत में दायर आरोप पत्र के मुताबिक 27 फरवरी, 2002 को गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन पर भीड़ ने सबारमती एक्सप्रेस की एस-6 बोगी को आग के हवाले कर दिया था जिसमें 59 कार सेवकों की मौत हो गई थी, जो अयोध्या से लौट रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+