2जी मामले में जेपीसी के गठन पर सहमत हुई सरकार (लीड-1)
प्रधानमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से जेपीसी के गठन की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध करते हुए कहा, "इस विशेष परिस्थिति में मेरी सरकार विशेष जेपीसी के गठन के लिए तैयार हुई है।"
उन्होंने कहा कि विपक्ष की जेपीसी गठित करने की मांग को लेकर संसद के शीतकालीन सत्र में कोई महत्वपूर्ण कामकाज नहीं हो पाया था।
उन्होंने कहा, "मेरी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच के लिए कई कदम उठाए है। मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है जिसकी निगरानी सर्वोच्च न्यायलय कर रहा है। संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) खुद इसकी जांच कर रही है।"
प्रधानमंत्री के इस घोषणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वागत करते हुए इसे 'लोकतंत्र की जीत' करार दिया।
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा, "यह पक्ष या विपक्ष के लोगों की जीत नहीं है, यह लोकतंत्र की जीत है।"
सुषमा ने कहा, "यह भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है कि कठिन परिस्थितियों में भी हम रास्ता निकाल लेते हैं। इस बार इस गतिरोध को खत्म करने में थोड़ा ज्यादा समय लग गया।"
स्वराज ने जेपीसी की मांग माने जाने पर प्रधानमंत्री के अलावा लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, सदन के नेता प्रणब मुखर्जी और संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल को धन्यवाद दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications