भूकम्प से क्राइस्टचर्च में जानमाल का भारी नुकसान (लीड-2)
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक क्राइस्टचर्च के एक निवासी ने भूकम्प के बाद की स्थिति को अपने शब्दों में बयां करते हुए कहा, "यहां-वहां शव पड़े हुए हैं।"
क्राइस्टचर्च में स्थानीय समयानुसार रात 12.51 बजे भूकम्प आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मांपी गई थी।
समाचार पत्र के मुताबिक क्राइस्टचर्च के निवासी जेडिन कैटेनी ने कहा, "कई सारे मित्र फोन कर अपने करीबियों के बारे में बता रहे हैं। दुकानों के बाहर कई शव पड़े हुए हैं।"
कैटेनी ने कहा, "जब भूकम्प आया उस समय घर में रखी सारी चीजें गिर पड़ी। यह पिछले भूकम्प की अपेक्षा ज्यादा खतरनाक था। सड़कों पर यातायात ठप्प हो गया है।"
कैटेनी ने कहा, "सभी लोग रो रहे हैं। काफी भयावह स्थिति बनी हुई है। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते।"
कैटने ने यह भी बताया कि बहुत सारे घर गिर गए हैं जो काफी आश्चर्यचकित करने वाला है। यहां युद्ध के बाद जैसी स्थिति प्रतीत हो रही है।
क्राइस्टचर्च की एक अन्य निवासी जेनी स्मिथ ने समाचार पत्र को बताया कि लोग एक दूसरे की सहायता कर रहे हैं।
स्मिथ ने कहा, "भूकम्प के कारण लोगों की मौतें हुई हैं। शवों को क्षतिग्रस्त बसों से बाहर निकाला जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications