सरकार जेपीसी के गठन के लिए राजी : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि सरकार 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि इस घोटाले की जांच के लिए कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं, लेकिन बजट सत्र में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार ने विपक्ष की जेपीसी की मांग मान ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications