शीर्ष नक्सली को बातचीत के लिए भुवनेश्वर लाया गया
ज्ञात हो कि मलकानगिरि के कलेक्टर आर.विनील कृष्णा और जूनियर इंजीनियर पबित्र मोहन माझी का नक्सलियों ने 16 फरवरी को अपहरण कर लिया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस का एक विशेष दल गांति प्रसादम को कोरापुट की एक जेल से लेकर सड़क मार्ग से मंगलवार तड़के भुवनेश्वर पहुंचा। प्रसादम को भुवनेश्वर के झारपाडा जेल में रखा गया है।"
अधिकारी ने कहा, "प्रसादम के यहां पहुंचने के साथ ही दो मध्यस्थों ने उनसे जेल में मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की।"
बंधकों की सुरक्षिर रिहाई के लिए सरकार के साथ बातचीत कर रहे मध्यस्थों ने गांति प्रसादम को यहां लाने के लिए कहा था। गांति प्रसादम एक नक्सली विचारक हैं और आंध्र प्रदेश एवं उड़ीसा में उनके खिलाफ कई आरोप हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications