शेयर बाजारों में गिरावट का रुख
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 47.59 अंक गिरकर 18,390.72 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 13.80 अंक गिरकर 5,504.40 पर खुला।
बीएसई में शुरुआती कारोबार में तेल एवं गैस सूचकांक के अलावा बाकी सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। ऑटोमोबाइल्स, रियल्टी और पूंजीगत वस्तु सूचकांक सबसे ज्यादा गिरावट के साथ खुले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications