पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमलों में 15 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के प्रमुख कस्बे वना से 13 किलोमीटर पश्चिम में स्थित बिरमल इलाके में अलकायदा के संदिग्ध प्रशिक्षण केंद्र पर एक अज्ञात विमान ने चार मिसाइलें दागीं।
एक स्थानीय खुफिया अधिकारी ने कहा, "इस हमले में सात लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में तीन अरब मूल के और दो तुर्की नागरिक शामिल हैं।" अधिकारी के मुताबिक दो स्थानीय आतंकी मारे गए हैं।
एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने हमले में मारे गए लोगों की संख्या और नागरिकता की पुष्टि की है।
इस हमले के करीब सात घंटे बाद उत्तरी वजीरिस्तान जिले में किए गए एक और ड्रोन हमले में आठ लोग मारे गए।
खुफिया अधिकारी ने कहा, "मिरानशाह के करीब सपल्गा गांव में स्थित इमारत पर चार मिसाइलें दागी गईं।"
उन्होंने कहा, "मारे गए सभी लोग तालिबानी आतंकी थे। अभी स्पष्ट पहचान की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications